उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने किया पुरस्कृत
FATEHPUR NEWS: कुछ शिक्षक शिक्षण कला, पंक्चुअलिटी एवं अपने कर्तव्य के प्रति पूरी तरह समर्पित रहकर परिषदीय विद्यालयों में नामांकित अत्यंत गरीब परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा दे रहे हैं ताकि ये बच्चे भी न केवल जीवन में सफल हो सकें बल्कि बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अपनी सफल उपस्थिति दर्ज कर सकें।
ऐसे ही शिक्षकों में सेना में सेवा दे चुके अहिंदा के शिक्षक राम प्रसाद पाल हैं जिन्हें महर्षि यूनिवर्सिटी नोएडा में आयोजित एक समारोह में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री राम तीर्थ रावत, केंद्रीय बोर्ड आफ एजुकेशन के ज्वाइंट डायरेक्टर आरपी सिंह एवं पृथ्वी अभ्युदय एजुकेटर एसोसिएशन के फाउंडर हर्षवर्धन ने संयुक्त रूप से डॉक्टर सर्वपल्ली अवार्ड से सम्मानित किया गया।खंड शिक्षा अधिकारी हथगाम नरेंद्र सिंह ने राम प्रसाद पाल को अवार्ड मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि वे शिक्षा विभाग के गौरव हैं। इन्हें पहले भी शिक्षक रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इस अवसर पर शिक्षण ने उन्हें बधाई दी है। कंपोजिट स्कूल अहिन्दा शिक्षा क्षेत्र हथगाम के शिक्षक रत्न राम प्रसाद पाल को डाक्टर सर्वपल्ली अवॉर्ड से महर्षि यूनिवर्सिटी नोएडा में पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड रामतीर्थ रावत, केंद्रीय बोर्ड ऑफ एजुकेशन ज्वाइंट डायरेक्टर आरपी सिंह एवं पृथ्वी अभ्युदय एजुकेटर एसोसिएशन के फाउंडर हर्ष वर्धन द्वारा सम्मानित किया गया। कंपोजिट विद्यालय अहिन्दा, शिक्षा क्षेत्र हथगाम तथा पूरे जनपद को गौरवान्वित करने वाले सम्मान प्राप्त शिक्षक सेना में भी अपनी महत्वपूर्ण सेवा दे चुके हैं।
पहले भी मिल चुके हैं कई पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के रूप में भूतपूर्व सैनिक राम प्रसाद पाल को पहले भी कई पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं जिनमें अनमोल रत्न शिक्षक द्वारा डीएम संजीव कुमार, उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार द्वारा डीएम आञ्जनेय सिंह, उत्कृट शिक्षक एवं उत्कृष्ट विद्यालय के लिए द्वारा बेसिक शिक्षा डायरेक्टर सर्वेश विक्रम बहादुर, शिक्षक संघ अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह तथा खंड शिक्षा अधिकारी हथगाम नरेंद्र सिंह द्वारा पुरस्कृत किया जा चुके हैं। इसके पहले जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने भी पुरस्कृत किया था। लगभग तीस पुरस्कारों से सम्मानित शिक्षक राम प्रसाद पाल ने शिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान किया है।
स्कूल की खासियत
कंपोजिट विद्यालय अहिंदा की कई खास बातें हैं जिसमें पुरस्कृत शिक्षक राम प्रसाद पाल का योगदान है। मिसाल के तौर पर विद्यालय में 350 से ज्यादा स्टूडेंट्स हैं। पाल लैब है। स्मार्ट क्लास है जिसमें बड़ी टीवी और कंप्यूटर भी है। अध्यापक 8 हैं जो बच्चों पर विशेष ध्यान देते हैं। पूरा विद्यालय पेड़ पौधों से हरा भरा है। फर्नीचर से परिपूर्ण, निपुण विद्यालय है। अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होती है, प्रार्थना म्यूजिक से परिपूर्ण तरीके से होती है।स्काउट गाइड की टोली है जो कभी – कभी सामाजिक कार्यों में भी लगती है।







