Home उत्तर प्रदेश अहरौरा के टोल प्लाजा को हटाने को लेकर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना...

अहरौरा के टोल प्लाजा को हटाने को लेकर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

MIRZAPUR NEWS: मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने अहरौरा में संचालित  टोल प्लाजा को हटाने और 20 किलोमीटर के दायरे में स्थानीय लोगों को फ्री पास देने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया।
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि अहरौरा में फर्जी टोल टैक्स लगाकर सरकार के इशारे पर जनता की मेहनत की कमाई लूटी जा रही है। सांसद और विधायक की मिलीभगत से यह लूट हो रही है, क्योंकि वे मौन धारण किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इसके विरोध में है और 20 किमी के दायरे में रहने वाले मीरजापुर के लोगों को फ्री पास दिया जाए।
धरने में मुख्य रूप से कांग्रेस के स्नातक प्रत्याशी अरविंद सिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य शंकर चौबे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रवक्ता मिन्हाज अहमद, छोटे खान, गुलाबचंद पांडे, दुर्गा प्रसाद चौधरी, जगदीश्वर दुबे, सुधाकर जी, राजधर दुबे, रमेश चंद प्रजापति, पप्पू, जुबेदा खातून, राधा बिंद, विधि सिंह, आनंद त्रिपाठी, मनीष दुबे, संजय पांडे, रामकृपाल मौर्य, नाइट पाठक, प्रमोद गुप्ता, आदित्यनाथ गुप्ता, रामनाथ दुबे, शिव शंकर पांडे, द्वारिका पाल, डॉ. दिनेश चौधरी, फैज़ अहमद, तुलसी गुप्ता, रवि शंकर तिवारी, सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।