Home उत्तर प्रदेश अस्पताल कि शर्मनाक तस्वीर आई सामने जहां मां के लिए 9 साल...

अस्पताल कि शर्मनाक तस्वीर आई सामने जहां मां के लिए 9 साल का बेटा थामे रहा खून कि थैली

Jhansi सरकारी अस्पतालों की बदहाल व्यवस्था और अमानवीय लापरवाही एक बार फिर से चर्चा में है. उत्तर प्रदेश के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, झांसी की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. फोटो में एक मासूम बच्चा अपने बीमार मां के लिए खून की बोतल थामे नजर आ रहा है, जबकि पिता स्ट्रेचर को खींचता हुआ एक्स-रे विभाग तक ले जा रहा है. दर्दनाक ये है कि इलाज में हुई इस लापरवाही की कीमत महिला को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. सीएमएस डॉ. सचिन माहुर ने प्राथमिक जांच के बाद पांच कर्मचारियों पर कार्रवाई की है।