पूर्व में अवैध मिट्टी खनन करते हुए एक जेसीबी को कब्जे में लेकर वाहन मालिक के विरुद्ध किया गया मुकदमा
BHADOHI NEWS: पुलिस व खनन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध खनन और परिवहन की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस व खनन विभाग द्वारा सोमवार की रात कार्रवाई करते हुए दो थाना क्षेत्रों से अवैध खनन में प्रयुक्त 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर सीज कर दिया। इससे पूर्व में अवैध मिट्टी खनन करते हुए एक जेसीबी वाहन कब्जे में लेकर वाहन मालिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। इस कार्रवाई से जनपद के अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। कोतवाली भदोही क्षेत्र स्थित डुहिया गांव में 15 जनवरी को अवैध खनन की सूचना पर चैकी प्रभारी मोढ़ व खनन अधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर अवैध मिट्टी खनन कर रहे जेसीबी को कब्जा पुलिस में लेकर धारा-207 एमवी एक्ट के अंर्तगत कार्रवाई की थी। जांचोपरांत जेसीबी वाहन मालिक संजय दुबे पुत्र लालचंद दुबे निवासी बनकट थाना सुरियावां के विरुद्ध स्थानीय कोतवाली में धारा-303(2) बीएनएस व 4ध्21 खान एवं खनिज अधिनियम व 3ध्5 सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया था। अवैध मिट्टी खनन के विरुद्ध चलायें जा रहे अभियान के क्रम सोमवार की रात ग्राम मकनपुर (बाहा) राजस्व भूमि में किए जा रहे अवैध मिट्टी खनन के दौरान मौके से ट्रैक्टर वाहन स्वामियों अश्वनी कुमार दुबे पुत्र राजमणि दुबे निवासी सरायछत्रसाह कोतवाली भदोही एवं विजय सरोज पुत्र अज्ञात निवासी मकनपुर कोतवाली भदोही के मिट्टी भरी ट्राली सहित 2 ट्रैक्टर वाहन को कब्जे में लेकर सीज की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही औराई थाना क्षेत्र के ग्राम कैयारमऊ में अवैध खनन की सूचना पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस व खनन विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध मिट्टी का परिवहन करते पकड़ा गया। पकड़े गए सभी वाहनों को पुलिस की सहायता से थाना औराई में सीज किया गया।







