SAHARANPUR NEWS: थाना चिलकाना पुलिस व राजस्व विभाग टीम ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध खनन पर कसा शिकंजा 12 खनन माफिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर 10 वाहन थाना चिलकाना में सीज किये । थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि उपजिलाधिकारी सदर सुबोध कुमार के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना चिलकाना पुलिस टीम द्वारा अवैध खनन में प्रयुक्त 09 ट्रक (18 टायर), 01 ट्रैक्टर (बिना नंबर) एवं 01 मोटरसाइकिल (UK 07 DM 8331) सहित कुल 11 वाहन सीज किए गए हैं।
ये वाहन बिना माइनिंग टैग, बिना रॉयल्टी, ओवरलोड अथवा एक्सपायर माइनिंग टैग के पाए गए। वाहनों से अवैध उपखनिज सामग्री भी बरामद की गई। वाहनों को सीज किए जाने के दौरान दोनों पक्षों में गाड़ियों को पकड़वाए जाने को लेकर आमदा फसाद की स्थिति उत्पन्न हुई। मौके पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना चिलकाना पुलिस टीम ने दोनों पक्षों के12 अभियुक्तों को अवैध खनन करने के आरोप में न्यायालय पेश किया ।







