MIRZAPUR NEWS: अवैध असलहों की तस्करी करने वाले गिरोह के 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से भारी मात्रा में अवैध असलहे बरामद किए गए । अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में थाना कटरा कोतवाली, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। 30 अगस्त 2025 को थाना को कटरा, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र के जरिए कटरा क्षेत्र से संदीप और अरविन्द कुमार बिंद को ग्यारह तखवा नाला पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों के कब्जे से बुलेट मोटर साइकिल (विना नम्बर प्लेट) 2 तमंचा, 2 पिस्टल मय मैग्जीन व 3 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। संदीप और अरविंद के अलावा थाना कटरा क्षेत्र से ही चार अन्य अभियुक्त देव प्रकाश उर्फ आशीष बिंद, प्रदीप उर्फ खेसारी निवासीगण मीरजापुर, आशीष कुमार बिन्द वाराणसी, सूरज बिंद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया। उक्त चारों अभियुक्तों के कब्जे से 2 पिस्टल मय मैग्जीन,2 तमंचा व 4 कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त संदीप व अरविन्द ने पूछताछ में बताया गया कि उनके द्वारा मूंगेर, बिहार से ये अवैध असलहे मगांकर चोरी-छिपे युवको को अच्छे दाम पर बेच देते है, अन्य 4 अभियुक्तों को भी हम लोगो द्वारा ही असलहे बेचे गये थे । इस प्रकार अवैध असलहे को बेच कर अच्छा धन प्राप्त हो जाता है, जिसे आपसे में बाट लेते है। इस गिरफ्तारी और बरामदगी में थानाध्यक्ष कोतवाली कटरा बैद्यनाथ सिंह, उप-निरीक्षक चन्द्र भान सिंह, एसओजी प्रभारी राजीव कुमार सिंह, प्रभारी सर्विलांस उप निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह सहित कई पुलिस कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।एसपी सिटी नितेश सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में अधिकांश युवा हैं जो पढ़ाई कर चुके हैं और अपराध जगत में अपनी पहचान बनाने के लिए अवैध असलहे खरीदते थे। स्टाइल और टशन के असलहे की खरीदारी करते थे, जिससे असलहों के दुरुपयोग की संभावना बढ़ती दिखाई दे रही थी।







