Home Blog अलविदा जुमा,ईद उल फितर, नवरात्रि को लेकर पीस कमेटी की बैठक

अलविदा जुमा,ईद उल फितर, नवरात्रि को लेकर पीस कमेटी की बैठक

29
0

मऊआइमा (प्रातःकाल एक्सप्रेस)। मऊआइमा थाना परिसर में आगामी त्यौहार नवरात्रि, अलविदा जुमा, ईद उल फितर को लेकर बुधवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी त्यौहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु अपील की गई थाना अध्यक्ष पंकज अवस्थी ने कहा त्यौहार में किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं होना चाहिए त्योहार को शांतिपूर्वक मनाया जाए यदि कहीं किसी प्रकार की समस्या होती है तो मुझे अवगत कराया जाए। बैठक में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष शोएब अंसारी, डॉ नदीम इंतखाब,प्रधान तीरथ यादव के अलावा मस्जिदों के इमाम, राज्य सेतु निगम वा विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।