Home अयोध्या अमिताभ बच्चन ने उत्तर प्रदेश के इस शहर में खरीदी 2.67 एकड़...

अमिताभ बच्चन ने उत्तर प्रदेश के इस शहर में खरीदी 2.67 एकड़ जमीन, ₹35 करोड़ में हुआ सौदा

9
0

यह अयोध्या में अमिताभ बच्चन का तीसरा निवेश है. राम मंदिर के निर्माण के बाद से अयोध्या के रियल एस्टेट मार्केट में तेजी देखी गई है. बड़े पैमाने पर हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और टूरिज्म की बढ़ती संख्या ने इस शहर को निवेश के लिए आकर्षक बना दिया है

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में बड़ा निवेश किया है. बिग बी ने राम नगरी में करीब 35 करोड़ रुपए में 2.67 एकड़ जमीन खरीदी है. यह जमीन द हाउस ऑफ अभिनंदन लोधा (HoABL) से खरीदी गई है. इस डील को एबी कॉर्प लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश यादव ने पूरा किया, जो अमिताभ बच्चन के कारोबार को मैनेज करते हैं. यह जमीन अयोध्या में सरयू नदी के किनारे स्थित HoABL के ‘द सरयू’ नामक 75 एकड़ के लक्जरी प्लॉटेड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के पास स्थित है. राम मंदिर बनने के बाद अयोध्या में तेजी से बढ़ रहे टूरिज्म और इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के चलते रियल एस्टेट में निवेशकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है.

यह अयोध्या में अमिताभ बच्चन का तीसरा निवेश है. इससे पहले जनवरी 2024 में जब HoABL ने ‘द सरयू’ प्रोजेक्ट लॉन्च किया था, तब भी अमिताभ बच्चन इस प्रोजेक्ट के पहले खरीदार बने थे. राम मंदिर के निर्माण के बाद से अयोध्या के रियल एस्टेट मार्केट में तेजी देखी गई है. बड़े पैमाने पर हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और टूरिज्म की बढ़ती संख्या ने इस शहर को निवेश के लिए आकर्षक बना दिया है.

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, राम मंदिर निर्माण से पहले अयोध्या में हर साल करीब 5.75 करोड़ टूरिस्ट्स आते थे. वहीं जनवरी से जून 2025 के बीच यह संख्या बढ़कर करीब 23 करोड़ तक पहुंच गई. रिपोर्ट्स के अनुसार, 2030 तक अयोध्या हर साल करीब 28 करोड़ टूरिस्ट्स को आकर्षित कर सकती है, जिससे यह दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक टूरिस्ट्स स्पॉट्स में शामिल हो सकता है.

₹85,000 करोड़ ज्यादा का निवेश

पिछले 5 से 7 सालों के दौरान अयोध्या में 85,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश किया गया है. इसमें सड़के बनाना, रेलवे कनेक्टिविटी को बेहतर करना, एयरपोर्ट विकास और शहरी सर्विसेज शामिल हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि टूरिस्ट्स के आने से होटल, रिटेल एवं रियल एस्टेट सेक्टर में मांग बढ़ेगी, जिसे बड़े प्रोजेक्ट्स पूरा करेंगे.

ब्रांडेड प्लॉटेड डेवलपमेंट पर HoABL का फोकस

HoABL के चेयरमैन अभिनंदन लोधा ने कहा कि यह निवेश इस विश्वास को दर्शाता है कि जमीन एक लंबे और पीढ़ियों तक चलने वाली संपत्ति है. 2020 में स्थापित यह कंपनी ब्रांडेड प्लॉटेड डेवलपमेंट पर फोकस करती है. कंपनी के प्रोजेक्ट अलीबाग, गोवा, वृंदावन, नागपुर और अयोध्या जैसे कई प्रमुख स्थानों पर चल रहे हैं.