BHADOHI NEWS: गुरुवार को कालीन नगरी सदर विधायक जाहिद बेग ने 11 महीने बाद अपने निजी आवास कैंप सपा कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कालीन उद्योग को लेकर कहा कि अमेरिका द्वारा थोपा गया टैरिफ कालीन उद्योग को चौपट कर देगा कालीन निर्यातक व बुनकर सड़क पर आ जाएंगे उन्होंने कहा कि इस विषय पर देश के प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री को गंभीरता से लेकर इस पर विचार करना चाहिए और कश्मीर की तरह 10 परसेंट निर्यातकों को प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराना चाहिए उन्होंने कहा कि 60 से 70% कालीन का काम अमेरिका से होता है इसके बावजूद सरकार राहत देने के बजाय 2047 के विजन की बात करती नजर आ रही है। कहा कि छोटा सा प्रदेश कश्मीर है वहां पर कालीन निर्यातक को 10% राशि दी जा रही है जबकि उत्तर प्रदेश में कालीन उद्योग बड़े पैमाने पर किया जाता है। भदोही में लाखों मजदूरों की रोजी-रोटी इस उद्योग से जुड़ा है इस प्रकरण में विधानसभा में तथा प्रमुख सचिव को कई लेटर लिख चुका हूं अगर सरकार इस विषय पर गंभीरता से विचार नहीं कर रही है तो इस उद्योग को बचाने के लिए बुनकरों की समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी उन्होंने कहा कि भदोही जिला बना लेकिन आज तक वकीलों के बैठने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए आज भी वकील कचहरी परिसर में टीन शेड में अपने कार्यों को करते हैं उन्होंने कहा कि इन दोनों संदर्भ में सरकार को मुख्यमंत्री जी को हमने पत्र लिखा है अगर 1 महीने के भीतर सनी नहीं होगी तो हम धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे इस मौके पर राजकुमार यादव, सैफी बेग, अयूब अंसारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







