KUSHINAGAR NEWS: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुशीनगर विभाग की प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक कुशीनगर स्थित लक्ष्मी पैलेस में दो सत्रों में संपन्न हुई। अभाविप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो मंदार भानुशे, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री घनश्याम शाही, अभाविप कुशीनगर विभाग प्रमुख डॉ निगम मौर्य, कुशीनगर विभाग संयोजक अजय कुशवाहा ने दीप प्रज्वलन कर बैठक का शुभारंभ किया। अभाविप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो मंदार भानुशे ने कहा कि अभाविप निरन्तर विद्यार्थियों को शैक्षिक जीवन में सशक्त बनाता है, बल्कि उनको समाज में चुनौतियों से सामना करने के लिए तैयार करता है एवं अभाविप यह बताने का कार्य करता है कि आज का विद्यार्थी कल का नही बल्कि आज का नागरिक है। अभाविप में दायित्व के अनुसार अपने कार्यों का बोध हो इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता का कार्य संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। विभाग संयोजक अजय कुशवाहा ने अभाविप कुशीनगर विभाग में हुए कार्यक्रमों का बारे में जानकारी देते हुए कहा अभाविप इस वर्ष पूरे विभाग में लगभग 35000 छात्र-छात्रा एवं शिक्षक सदस्यता हासिल कर लिया है, अभाविप कुशीनगर में होने वाले कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। बैठक में आभार ज्ञापन अभाविप कुशीनगर विभाग प्रमुख डॉ निगम मौर्य ने किया व संचालन नीतीश सिंह ने किया। बैठक में प्रान्त संगठन मंत्री श्री पुनीत अग्रवाल, प्रान्त सह मंत्री तनुज पाठक, प्रान्त छात्रावास संयोजक प्रशांत राय,विभाग संगठन मंत्री श्री शुभम, दोनों जिले के जिला प्रमुख डॉ योगेन्द्र सिंह व डॉ अजय कुमार सिंह, जिला संगठन मंत्री श्री आलोक जी,जिला संयोजक राजन मद्धेशिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।







