KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के बम्हरौली गांव निवासी सरिता देवी पत्नी हीरालाल ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पति हीरालाल पुत्र स्व राम संजीवन 48 वर्ष प्रयागराज के मऊआइमा में स्थित कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय जमखुड़ी में शिक्षक के पद पर नियुक्त है, सरिता देवी के मुताबिक उसके पति हीरालाल एक अप्रैल की सुबह सात बजे के करीब घर से ड्यूटी के लिए निकले थे जिसके बाद कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर टेढ़ीमोड के ओवरब्रिज के ढलान के आगे बस स्टॉप बोर्ड के पास खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे, पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान कानपुर से प्रयागराज की ओर जाने वाली नीले रंग की अप्पे लोडर चालक टक्कर मारकर मौके से भाग गया, आसपास मौजूद लोगो ने हादसा देखा तो अस्पताल भेजवाया जहां से प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में आई सी यू में इलाज चल रहा है । पीड़िता की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने अज्ञात अप्पे चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







