Home उत्तर प्रदेश अपहृत नाबालिग लड़की सकुशल बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार

अपहृत नाबालिग लड़की सकुशल बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार

BALRAMPUR NEWS: (प्रातःकाल एक्सप्रेस ब्यूरो बलरामपुर) मंगलवार को वादिनी की तहरीरी सूचना के आधार पर कि उनकी नाबालिग लड़की को अभियुक्त द्वारा शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। उक्त सूचना के आधार पर थाना को0 देहात पर मु0अ0सं0 303/2025 धारा-137(2)/87 बीएनएस बनाम अर्जुन वर्मा पुत्र ननकू वर्मा निवासी पहलवारा थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर अभियोग पंजीकृत किया गया था। मंगलवार को उ0नि0 अनुज कुमार यादव द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 303/2025 धारा-137(2)/87 बीएनएस से सम्बन्धित नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद कर अभियुक्त अर्जुन वर्मा पुत्र ननकू वर्मा निवासी पहलवारा थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर को थाना स्थानीय से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।