MIRZAPUR NEWS: (अमरेश चन्द्र पाण्डेय) मीरजापुर की धरती पर जब से आईपीएस सोमेन बर्मा ने एसएसपी का चार्ज संभाला है, तब से अपराधियों की शामत आ गई है। क्राइम की गाड़ी अब बैकगियर में चल रही है और अपराधियों के चेहरे पर पसीना टपक रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा तगड़ा एक्शन के लिए जाने जाते हैं । लापरवाही देखने पर तुरंत पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करने से भी पीछे नहीं हटते। एक्शन का तुरंत रिएक्शन उनकी पहचान बन चुकी हैं । यही वजह है कि मर्डर, डकैती और गोलीबारी जैसी वारदातें अब मीरजापुर में खबरों से गायब हो चुकी हैं। जब से जिले की कमान एसएसपी सोमेन बर्मा ने संभाली है तब से क्राइम की चिड़िया उड़ गई है। बेबाक अंदाज़ और फौलाद जैसी सख़्त कार्यप्रणाली के बावजूद, गरीब फरियादियों के लिए एसएसपी सोमेन बर्मा किसी मसीहा से कम नहीं हैं। जो भी फरियादी इनके दरवाज़े तक पहुँचता है, वो कभी खाली हाथ नहीं लौटता। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा 2012 बैच के आईपीएस अफसर हैं और पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। एनआईटी असम से बीटेक करने के बाद भारतीय इंजीनियरिंग सेवा में मिनिस्ट्री ऑफ पावर में भी सेवाएं दे चुके हैं। यूपी पुलिस ज्वॉइन करने के बाद उन्होंने लखनऊ और सुल्तानपुर में अपनी सख्त व ईमानदार छवि से नाम कमाया। सुल्तानपुर में ज्वेलरी शॉप डकैती कांड और मंगेश यादव एनकाउंटर से वे सुर्खियों में आए थे। अपराधियों पर ताबड़तोड़ एक्शन करने के लिए भी जाने जाते है। आज मीरजापुर में उनकी पोस्टिंग के बाद क्राइम कंट्रोल का असर साफ दिख रहा है। अपराधी मानो गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने लायक भी नहीं बचे हैं। मीरजापुर की जनता एसएसपी साहब की तारीफ करते नहीं थक रही। जनता मानती है कि मां विंध्यवासिनी की नगरी में उन्हीं को सेवा का अवसर मिलता है, जिन्हें माता बुलाती हैं। और यही वजह है कि मीरजापुर के लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त कर रहे हैं कि उन्होंने इतने ईमानदार और निडर अफसर को जिले की कमान सौंपी है।







