Home उत्तर प्रदेश अपने विद्यालय में लागू करते हुए बच्चों को निपुण बनाने का लें...

अपने विद्यालय में लागू करते हुए बच्चों को निपुण बनाने का लें संकल्प : अशोक कुमार यादव

KUSHINAGAR NEWS: गुरुवार को विकास खंड कसया  के बीआरसी में एनसीईआरटी  नवीन पाठ्य पुस्तक आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण के प्रथम बैच के दूसरे दिन बीईओ अशोक कुमार यादव ने सभी शिक्षकों से प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए सभी पहलुओं को अपने विद्यालयों में लागू करते हुए विद्यालय और बच्चों को निपुण बनाने के लिए संकल्प लेने के लिए आह्वान किया। बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान से संबंधित पांच दिवसीय प्रशिक्षण में कक्षा तीन में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद से विकसित नवीन पाठ्य पुस्तक भाषा वीणा,  गणित मेला एवं अंग्रेजी की पाठ्य पुस्तक संतूर से सम्बंधित प्रशिक्षण प्राथमिक विद्यालय के समस्त शिक्षकों को कराया जा रहा है। प्रशिक्षण एआरपी शैलेश कुमार, आशुतोष दुबे आरती दुबे, अमिरुल हक अंसारी व बलिराम सिंह द्वारा दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में प्रमुख रुप से नसरीन हरीन्द्र कुमार चौरसिया, संजय यादव, कृष्णमोहन, इकबाल हुसैन जितेन्द्र राय विजय सिंह, धर्मेन्द्र गौंड, कृपाशंकर तिवारी, आकांक्षा दीपक मिश्रा मोना सिंह अनामिका शाही श्वाति सिंह मीना सिंह श्वेता त्रिपाठी आदि शिक्षक उपस्थित रहे।