Home उत्तर प्रदेश अपनी जनता पार्टी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया

अपनी जनता पार्टी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया

JHANSI NEWS: अपनी जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष महेश शंकर के नेतृत्व में कचहरी चौराहा स्थित भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया । वहीं उन्होंने कहा कि भा.ज.पा. सरकार में अराजकता चरम पर है। पुरे देश में दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों व अल्पसंख्यको पर जुल्म, ज्यादती व अत्याचार की घटनाए बड़ी है। कहीं आदिवासी के सिर पर पेशाब करना, तो किसी दलित के शरीर पर मल मूत्र का लेप कर खुशी मनाना, तो कहीं मंदिर में दलित को पेशाब चाटने के लिए बजबूर करना तो कहीं पर पिछड़े वर्ग की कथावाचिका को अपमानित करना, तो कहीं भागवताचार्य बंधुओं का सिर मुढ़वाना, चोटी काटना व महिला मूत्र से पवित्र करना तो कहीं पर ब्राह्मणों द्वारा जबरियन पैर धुलवाकर पिछड़े वर्ग के नौजवान को पीने के लिए बाध्य करना आम बात हो गई है। पूरे देश में भा.ज.पा. शासित राज्य जंगल राज बन गये है। उत्तर प्रदेश तो गुंडों माफियाओं व अपराधियों का चरागाह बन गया है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। यहा तक कि पुरे देश में अपहरण, हत्या, दहेज हत्या, महिला उत्पीड़न व दलितों, पिछड़ो पर उत्पीड़नात्मक घटनाओं में उत्तर प्रदेश टाप पर है वहीं उत्तर प्रदेश के बाद भा.ज.पा. शासित राज्य महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश भी अपराधिक घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है। फलस्वरूप दलितों, आदिवासियों, पिछड़ो, व् मुस्लिम समाज के नौजवानों की हत्या, यहिन बेटियों को बलात्कार व दुराचार का शिकार बनाये जाने की घटना आम हो गई है। जनपद में इसी तरह की तमाम घटनायें घटित हुई है। अति वर्षा एवं प्राकृतिक वर्षा के कारण जनपद में किसानों उद्योगों में हानि हुई है सर्वे कराकर तत्काल किसानों को मुआवजा दिये जाने की आवश्यकता है।जनपद में उर्वरकों की कमी के कारण किसान समय पर बुआई के लिये समितियों में कई दिन तक लाइन लगायें खड़े रहते हैं फिर भी उनको उर्वरक नहीं मिलता है पुलिस प्रशासन द्वारा उनके साथ बर्बरता पूर्ण कार्यवाही न की जाये। क्योंकि किसान देश के अन्नदावनाकैः अगर अन्नदाता खुशहाल रहेगा तो देश में खुशहाली और प्रगति की ओर अग्रसर होगा। ततकाल व्यवस्था कराई जाये। एससी/एसटी/ओबीसी / मुस्लिम समाज के नौजवानों की नित्य प्रति हो रही हत्याओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जाये एवं दोषी अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाय।  एससी/एसटी/ओबीसी समाज की बहिन बेटियों के साथ हो रहे गैंगरेप, बलात्कार व दुराचार तथा हत्या की घटनाओं को गंम्भीरता से लेते हुए प्रभावी रोकथाम एवं सम्बंधित अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित कराया जाय। एससी/एसटी/ओबीसी समाज के नौजवानों की हत्या व बहिन बेटियों के साथ हो रहे गैंगरेप, बलात्कार, हत्या जैसे संगीन अपराधों में शिथिलता या लीपापोती करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित कराया जाये। सी.जे.ई इंडिया पर जूता फेंकने की घिनौनी हरकत करने वाले की तत्काल गिरफ्तारी की जाए। इस अवसर पर अपनी जनता पार्टी जिलाध्यक्ष महेश शंकर श्रीवास, युवा जिलाध्यक्ष राजेश पाल, बुद्ध सिंह कुशवाहा मंडल अध्यक्ष अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा झांसी, मुकेश कुशवाहा जिला महासचिव, विवेक राजपूत, सर्वेश गौतम विधानसभा अध्यक्ष झांसी, अनिल अहिरवार सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।