आगामी विधानसभा चुनाव के चलते हुआ संगठन विस्तार
FATEHPUR NEWS: अपना दल पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पटेल नगर स्थित पार्टी कैंप कार्यालय में रविवार को मासिक बैठक आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष शैलेंद्र पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन जिला महासचिव अरुण पटेल और अभय सिंह ने किया। बैठक में सहकारिता मंच और आईटी सेल के जिला अध्यक्षों ने अपनी कमेटियों की घोषणा की। शैलेंद्र पटेल ने शेष मंचों और विधानसभा समितियों को 15 दिन के भीतर कमेटियां गठित करने का निर्देश दिया। पार्टी ने चारों विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने के लिए जोनल प्रभारियों की नियुक्ति की है। सदर विधानसभा में अतीस पटेल (उत्तरी), उस्मान खान (दक्षिणी), सूरज पाल (पूर्वी) और सर्वेश पटेल (पश्चिमी) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हुसैनगंज विधानसभा में बिपिन कौशल (उत्तरी), राजेंद्र प्रसाद मौर्य (पश्चिमी), राजू पटेल (पूर्वी) और नीलेश चौरसिया (दक्षिणी) प्रभारी बनाए गए हैं। इसी तरह अयाह शाह विधानसभा में बृजेश पाल (पूर्वी), विजय पाल सिंह (पश्चिमी), दिलीप सिंह (उत्तरी) और नाजिम जी (दक्षिणी) को नियुक्त किया गया है। साथ ही बिन्दकी विधानसभा में अरुण पटेल (उत्तरी), आशीष पटेल (पूर्वी), लालमन पटेल (पश्चिमी) और सुरेश पटेल (दक्षिणी) प्रभारी होंगे। यह संगठनात्मक विस्तार आगामी चुनावों की तैयारियों का हिस्सा है।







