बाबा बूढ़ेश्वरनाथ धाम में कथा श्रवण को उमड़े श्रद्धालु
PRATAPGARH NEWS: सांगीपुर क्षेत्र के देउम पश्चिम स्थित बाबा बूढ़ेश्वरनाथ धाम में हो रही श्रीमद् भागवत कथा में रविवार को भगवान की कथा का गुणगान सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे। कथाव्यास पं. मनीषकृष्ण शास्त्री जी ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं धर्म की रक्षा का संदेश है। कथा के दौरान अयोध्या के महापौर व तीन कलश तिवारी मंदिर के पीठाधीश्वर पं. गिरीशपति त्रिपाठी के जन्मदिन को लेकर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए मनीषियों का आयोजन समिति द्वारा सम्मान भी किया गया। शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने एक सौ एक सेवानिवृत्त शिक्षकों को पीताम्बर तथा भगवान का चित्र प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं आयोजन समिति द्वारा शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी तथा राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी का भी आध्यात्मिक सम्मान किया गया। धार्मिक आयोजन में पहुंचे राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि अन्याय तथा अनीति के संहार के लिए जरूरत पड़ने पर निकटतम को भी सजा देना श्रीमद् भागवत गीता का शास्वत संदेश है। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कथा व्यास आचार्य मनीषकृष्ण शास्त्री का क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की ओर से माल्र्यापण कर सम्मान किया। व्यासपीठ द्वारा राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी तथा शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी को श्रीफल प्रदान कर लोकमंगल का शुभाशीष सौंपा गया। आयोजन में वरिष्ठ अधिवक्ता शिवप्रकाश मिश्र सेनानी ने भी धर्म व शिक्षा की उपादेयता पर प्रकाश डाला। आचार्य सुभाष सांडिल्य ने गाय गंगा और सनातन धर्म की रक्षा के लिए श्रद्धालुओं को जागरूक किया। संयोजन समाजसेवी अरूणेश मिश्र व संचालन साहित्यकार पवन प्रखर एवं सहसंयोजन रामकृष्ण मिश्र नगरहा ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर सुधाकर पाण्डेय, महादेव प्रसाद मिश्र, डा. वीरेन्द्र मिश्र, अरविन्द मिश्र, आचार्य प्रताप नारायण मिश्र, आचार्य कृपाशंकर पाण्डेय, बृजबिहारी मिश्र, बालकृष्ण पाण्डेय, कैलासपति मिश्र, राजेन्द्र मिश्र, प्रवीण मिश्र, फूलचन्द्र पाण्डेय, डाॅ. हरिशंकर तिवारी, अवधबिहारी पाण्डेय, मान सिंह, अखिलेश मिश्र आदि रहे। आभार प्रदर्शन शिक्षक हृदयनारायण मिश्र ने किया।







