PRAYAGRAJ NEWS: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित वरिष्ठ उपाध्यक्ष और क्रिमिनल लॉ प्रैक्टिशनर एसोसिएशन के तीन बार महासचिव रह चुके कमलेश कुमार द्विवेदी ने जीत दर्ज करने के बाद अधिवक्ताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की ओर से मिला भारी समर्थन हमेशा अधिवक्ता हित के लिए ही समर्पित रहेगा। मेरे कार्यकाल में अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि रहेगा। आगामी दिनों में चेम्बर्स आवंटन में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। हर अधिवक्ता को चेम्बर्स मिले यह भी कार्यकारिणी की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। अधिवक्ताओं ने मत के रूप में जो प्यार और स्नेह दिया है, उसका पूरा ख्याल रखा जाएगा।







