अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लेकर वकीलों ने की नारेबाजी, दिया अल्टीमे
LUCKNOW NEWS: प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक की मांग को लेकर आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के बैनरतले जारी मुहिम मंगलवार को यहां तेवर में दिखी। हाईकोर्ट गेट नंबर छः के सामने इकटठा हुए वकीलों ने अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लेकर जमकर नारेबाजी की। यहां वकीलों को संबोधित करते हुए एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में बेखौफ अपराधी वकीलों पर गोली का निशाना साध रहे। वहीं पुलिस थानों में आये दिन वकीलों के साथ अपमानजनक व्यवहार भी जारी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि वकीलों की सुरक्षा को लेकर सरकार चुप है। उन्होने तंज कसा कि वकीलों की हत्या की घटनाओं में कहीं भी प्रदेश सरकार का बुल्डोजर नहीं दिखा। राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में वकीलों की हुई बर्बर हत्या की एक भी घटना में सरकार ने हत्यारोपियों पर रासुका नहीं लगाया। उन्होने कहा कि अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक को केन्द्र सरकार के बजट सत्र में संसद में नही ले आयी तो एसोसिएसन संसद भवन के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करेगा। सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश मिश्र व संचालन लखनऊ मण्डल एसोसिएसन के इकाई अध्यक्ष आनन्द त्रिपाठी ने किया। सभा को देवीपाटन अध्यक्ष कौशलेन्द्र वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अम्बुज शुक्ला, वरिष्ठ अधिवक्ता बृजेश श्रीवास्तव ने भी संबोधित करते हुए अधिवक्ताओं के हितों की अनदेखी पर सरकार की तगड़ी घेराबंदी की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी, अरूण कुमार वर्मा, अनीता वर्मा, शिवाक्षी तिवारी, प्रियंका तिवारी, आयुष त्रिपाठी, महेन्द्र शुक्ला, रोहित तिवारी, डीपी सिंह, अशोक दीक्षित, टीके बोस आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।







