आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन द्वारा लखनऊ कलेक्टेªट व सिविल कोर्ट परिसर में चलाया गया जागरूकता अभियान
LUCKNOW NEWS: आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन द्वारा अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक की मांग को लेकर जारी मुहिम सोमवार को प्रदेश की राजधानी में धार लिए दिखी। एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल एवं महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश की संयुक्त अगुवाई में कलेक्टेªट परिसर व सिविल कोर्ट कैम्पस में विधेयक को लेकर सरकार की अनसुनी पर तगडी घेराबंदी भी हुई दिखी। सिविल कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं ने आम सभा तथा विरोध प्रदर्शन के जरिए सरकार से अधिवक्ता सुरक्षा मुददे पर जबाबदेही की भी मांग उठाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि मौजूदा केन्द्र व राज्य सरकार सिर्फ अधिवक्ताओं के हितों को नजर अंदाज करने पर अमादा है। राष्ट्रीय महासचिव अनिल तिवारी महेश ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि वकीलों की सुरक्षा व सुविधा को इसी तरह सरकार नजर अंदाज करती रही तो प्रदेश में अधिवक्ताओं का संघर्ष अब क्रांति का रूप लेगा। सभा की अध्यक्षता उ0प्र0 कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के चेयरमैन अली आसिफ जमा रिजवी ने किया। उन्होने रूरल बार एसोसिएसन के द्वारा अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम की मांग को जायज ठहराते हुए संघर्ष में सहयोग का वायदा किया। संचालन एसोसिएसन के जिला इकाई अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी ने किया। आमसभा को वरिष्ठ अधिवक्ता विमल कुमार पाण्डेय, आलोक चंद्रा, सरिता मिश्रा, साधना सिंह, जीतलाल भारती, अजय यादव, सैयद इंतिजार आसिफ ने भी संबोधित किया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष वर्मा, अशोक दीक्षित, डीपी सिंह, मनोनय मिश्र, टीपी त्रिपाठी, महेन्द्र शुक्ला, आयुष त्रिपाठी आदि रहे। आभार प्रदर्शन मण्डल इकाई अध्यक्ष आनन्द त्रिपाठी ने किया।







