पीड़ित ने दरोगा पर रिश्वत मांगने के लगाएं गंभीर आरोप
LAKHIMPUR KHERI NEWS: पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के ग्राम मीलपुरवा के रहने वाले गरीब किसान इरशाद ने बताया कि उसकी पुश्तैनी जमीन पर। विपक्षी गुड्डू जबरन कब्जा कर रहा है। हैरानी की बात ये है कि इस मामले में कोर्ट का ‘स्टे ऑर्डर’ है, यानी अदालत ने काम रोकने का आदेश दिया है। लेकिन फूलबेहड़ में तैनात दरोगा सोवरन के आगे शायद अदालत के आदेश भी बौने पड़ गए हैं। पीड़ित इरशाद का सीधा आरोप है कि। हल्का इंचार्ज सोबरन दरोगा ने विपक्षी से 50 हजार रुपये की रिश्वत ली है। आरोप है कि दरोगा सोवरन खुद खड़े होकर कोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़वा रहे हैं। और विपक्षी की दीवार बनवा रहे हैं। जब गरीब न्याय मांगने जाता है, तो उसे दबंगों और खाकी की धमकी मिलती है। आरोप है कि दरोगा सोवरन ने हद तो तब कर दी जब खुद खड़े होकर। पीड़ित के 7 लाख की कीमत के पेड़ भी कटवा डाले। इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषी दरोगा पर सख्त कार्यवाही की जाए। तो पीड़ित को न्याय मिल सकता है।







