AURAIYA NEWS: जनपद के नगर पंचायत अटसू में वर्षों पुरानी सब्जी मंडी को तोड़ कर शॉपिंग कंपलेक्स बनाए जाने पर जनता में विरोध के साथ-साथ आक्रोश भी पनप रहा है, लोगों का कहना है कि आसपास के गांवों के रहने वाले गरीब काश्तकार व मजदूर लोग हैं। चकबन्दी वर्ष 1999 (इसके पूर्व भी) गाटा सं0 351 मोजा अटसू आबादी के लिए सुरक्षित हैं। अटसू के मुख्य बाजार के बीच स्थित इस गाटा के पूर्वी भाग में हरिजन समाज के निर्बल व्यक्तियों को तथा इसी गाटा के पश्चिमी भाग में निर्बल वर्गों को दुकानों के लिए भूमि आवंटित की गयी। जिस पर सभी की दुकाने बनी हैं, उसी से अपने परिवार का पालन पोषण करते है। वहीं 50 लाख धन से टिनशेड व पक्का चबूतरः बना है। जो सब्जी मण्डी के नाम से प्रचलित है। अटसू की सब्जीमण्डी उतनी ही प्रचलित है जिना अटसू का वार्षिक मेला, दंगल का आयोजन। इसी टीनशेड के नीचे बैठकर सैकड़ो क्षेत्रीय किसान अपनी दुकानें लगाकर साग सब्जी बेंचने आते है। इसके वास्ते टाउन एरिया अट्सू द्वारा किराया (बैठकी) भी बसूला जाता है यह सब्जी मण्डी लगभग 30-40 वर्ष पहले से संचालित है अटसू क्षेत्र के सर्व समाज के लोग है। अटसू के आसपास क्षेत्र में सब्जी की फसल ही करते हैं उनके पास अब परिवार के पालन पोषण का यही केवल साधन है। इसी गाटा से 351 की भूमि पर बनी सभी दूकानों एवं टिनशेड व चबूतरा को समाप्त करके, चेयरमैन अपने स्वार्थ में बहुमंजलीय शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनवाने जा रहे है जिसके लिये कार्यवाही चल रही । प्रचंड विरोध के बावजूद भी चैयरमैन किसी की भी सुनने को तैयार नहीं है इस कारण क्षेत्रीय जनता में भारी रोष व्याप्त है। कुछ क्षेत्रीय लोग धरना सहित आत्मदाह के लिये भी तैयार है। इसकी शिकायत नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी से लेकर जिलाधिकारी तक दे चुके हैं। आश्वासन भी दिया गया जैसी जनता चाहेगी वहीं होगा। फिर भी चेयरमेन मानने को तैयार नहीं है। अपनी मनमानी पर अड़े हुए हैं, वही नगर पंचायत अटसू और आसपास के निवासी रामनारायण उर्फ राव साहब राजपूत, छोटेलाल कुशवाहा, सतीश पाल, संजीव कुमार राजपूत, अमर सिंह राजपूत, कढ़ोरी लाल, अमन कुशवाहा, झब्बू सिंह राजपूत, पुष्पेंद्र दोहरे, विकास देव दोहरे, कृष्ण पाल, विनय कुशवाहा, रविंद्र सिंह राजपूत, राजेश दोहरे ,अनिरुद्ध राजपूत, छून्ना राजपूत, मनीष राजपूत, ब्रजकिशोर उर्फ अरविंद राजपूत, मुकेश राजपूत, दीपक सविता, धीरेंद्र उर्फ टिल्लू राजपूत, कैलाश राजपूत सहित सभी लोगो ने गाटा 351 पर होने वाले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण को रोके जाने की शासन व प्रशासन से गुहार लगाई है।







