Home उत्तर प्रदेश अटल आवासीय विद्यालय में गुणवत्ता विहीन भोजन की शिकायत पर हुई जांच...

अटल आवासीय विद्यालय में गुणवत्ता विहीन भोजन की शिकायत पर हुई जांच पोस्ट कमेटी की सदस्य भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चे की जिला महामंत्री ने बच्चों के साथ किया भोजन

4
0

कोरांव प्रयागराज। बीओसी बोर्ड श्रम विभाग द्वारा प्रयागराज मंडल के कोरांव तहसील क्षेत्र अंतर्गत बेलहट गांव में संचालित हो रहे अटल आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के पढ़ाई की गुणवत्ता भोजन व उनके रहन सहन आदि की शिकायत को लेकर विद्यालय की पोस्ट कमेटी की सदस्य भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला महामंत्री संतरा देवी बिंद ने बृहस्पतिवार को विद्यालय पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन के निर्धारित समय 1रू30 बजे पहुंच कर बच्चों के साथ खुद भोजन किया और पठन-पाठन तथा उनके रहन-सहन व भोजन आदि की गुणवत्ता परखते हुए विद्यालय के जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। विद्यालय पोस्ट कमेटी की सदस्या संतरा देवी बिंद ने कहा कि बच्चों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा। अगर दोबारा शिकायत मिली तो विद्यालय के जिम्मेदारों पर कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि मेरे द्वारा बिना किसी को पूर्व सूचना दिए ही आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें बृहस्पतिवार को मैं बच्चों व विद्यालय के शिक्षकों के साथ खुद भोजन किया। इस दौरान भोजन की गुणवत्ता सही पाई गई। लेकिन उन्होंने विद्यालय के जिम्मेदारों को कहा कि बच्चों के भोजन और उनके पढ़ाई तथा संस्कारी ज्ञान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा। उन्हें आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ संस्कार रूपी शिक्षा भी बेहद जरूरी है। संतरा देवी बिंद ने बताया कि मेरे द्वारा इस प्रकरण की जानकारी जिला लेबर कमिश्नर को भी दी गई है। बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कटौती या अनियमितता मिलने पर दंडात्मक कार्रवाई कराई जाएगी। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों के साथ बैठक कर समन्वय स्थापित किया और बच्चों की शिक्षा पर भी गहन चर्चा करते हुए मंथन किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी कैप्टन सूरज सिंह चिकित्सा डॉक्टर सत्येंद्र यादव समेत शिक्षकों में गुरु दत्त नारायण द्विवेदी, महेश प्रसाद सिंह, नागेश प्रसाद सिंह, दिनेश उपाध्याय, अनिल कुमार सिंह, जी के पांडेय, राजा बलि चैधरी, त्रिभुवन प्रसाद काउंसलर, रामचंद्र राम, राकेश कुमार श्रीवास्तव, पूजा चैरसिया, मोहम्मद अहमद, हीरालाल, संदीप भारती आदि शिक्षक और अन्य कर्मचारी शामिल रहे।