Home उत्तर प्रदेश अज्ञात मैजिक डाला चालक के खिलाफ केस दर्ज

अज्ञात मैजिक डाला चालक के खिलाफ केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS: दुर्घटना में हुई मौत को लेकर पुलिस ने अज्ञात मैजिक डाला चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के रामपुर राहाटीकर गांव की संजू देवी पत्नी पवन कुमार दुबे उर्फ सोनू ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती चौदह फरवरी को सुबह करीब ग्यारह बजे उनके पति पवन कुमार बोलेरो से रानीगंज कैथौला बाजार जा रहे थे। लालगंज कोतवाली अन्तर्गत अगई मोड़ के पास अज्ञात मैजिक डाला ने बोलेरो में टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो सड़क किनारे गडढे में जा गिरी। इससे गंभीर चोट लगने से पवन कुमार की मौत हो गयी। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि अज्ञात चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।