AURAIYA NEWS: दीपावली पर्व पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अजीतमल कोतवाली पुलिस ने सघन अभियान चलाते हुए शांति भंग की आशंका के चलते 12 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा। पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी अजीतमल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अजीतमल द्वारा यह कार्रवाई की गई।गिरफ्तार अभियुक्तों में विवेक उर्फ लड्डू, पूरन सिंह, अनुज, रामजीपाल, सीबू सिंह, बबलू उर्फ विपिन कुमार, सतेन्द्र सिंह, कल्लू उर्फ अमित यादव, सर्वेश, रामकरन उर्फ कल्लू, अनिल उर्फ बालादी व दीनानाथ शामिल हैं। ये सभी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों सिकरोड़ी, भीखेपुर, बिलावा, हलौआ व शाहपुर वेदी के निवासी हैं। थाना प्रभारी ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि दीपावली पर्व पर शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है। क्षेत्र में गश्त,चेकिंग व निगरानी अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।







