AURAIYA NEWS: जनपद में अजीतमल कोतवाली पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की परीक्षा में अजीतमल पुलिस पूरी तरह सफल रही। टेस्ट रिपोर्ट में पुलिस ने अपनी चुस्ती-फुर्ती और कार्य कुशलता का परिचय दिया। दरअसल, शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर एक मोटरसाइकिल सवार युवक के साथ मारपीट कर मोबाइल और सोने की चेन लूटने की घटना सामने आई थी। इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कोंच (जनपद जालौन) निवासी नीलेश कुमार पुत्र ताहर सिंह ने बताया कि 31 अक्टूबर को वह बाइक से अजीतमल आ रहा था। इसी दौरान मुरादगंज फ्लाईओवर के पास बाइक नंबर यूपी 79 एसी 7809 पर सवार अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी बाइक रुकवाकर मारपीट की और मोबाइल व गले की चेन लूट ली। घटना की सूचना मिलते ही अजीतमल पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी। इस समाचार को अजीतमल पुलिस की कार्यप्रणाली की टेस्टिंग रिपोर्ट के रूप में तैयार किया गया था, जिसमें पुलिस की सतर्कता, तत्परता और कार्रवाई को देखते हुए उसे पूर्ण रूपेण “पास” घोषित किया गया है।







