पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस
FATEHPUR NEWS: रविवार की देर शाम धाता थाना क्षेत्र के अजरौली गांव पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान जहां उन्होंने बीते दिनों हुई हत्याकांड के पीड़ितों से मिलकर ढांढस बंधाया और न्याय दिलाए जाने की बात करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया तत्पश्चात श्री सचान ने घटना में घायल हुए वीरभान सिंह एवं राम लखन पटेल का भी हालचाल जाना। बताते चलें कि 26 अगस्त 2025 को फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के अजरौली पल्लावा गांव में केशपाल सिंह पटेल की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी गई थी। हमलावर का नाम श्याम जी पांडेय बताया गया है, जिसने दो अन्य लोगों वीरभान सिंह पटेल एवं राम लखन पटेल को भी गंभीर रूप से घायल किया था। फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में काफी तनाव का माहौल है। इसी कड़ी में कई कुर्मी नेताओं का आना – जाना शुरू है लेकिन माहौल को देखते हुए पुलिस प्रशासन किसी को गांव जाने नहीं दे रही ही। रविवार को भी ऐसा ही हुआ। लेकिन शाम में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने पीड़ितों से मिलकर उनका हाल जाना और न्याय का भरोसा दिलाया।







