वाराणसी में प्रदेश अध्यक्ष के ऊपर हुए मुकदमें को लेकर कांग्रेसियों ने तहसील पर किया धरना-प्रदर्शन
जौनपुर NEWS ( आबिश इमाम/अली मेंहदी ) : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय पर वाराणसी में दर्ज की गई एफआईआर के विरोध में था। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर दर्ज एफआईआर रद्द करने की मांग की।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय वाराणसी में सावन माह के दौरान श्रद्धालुओं की समस्याओं को लेकर पदयात्रा निकाली थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर पुलिस ने फर्जी मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पार्टी के जिला कोआर्डिनेटर दयाशंकर पांडेय ने कहा कि काशी की जनता बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। श्रावण मास में काशी जैसी धार्मिक नगरी में श्रद्धालुओं की समस्याओं की समस्याओं को उठाने वाले नेता पर मुकदमा दर्ज करवाना सरकार की संवेदनहीनता दर्शता है। ऐसे में इस फर्जी मुकदमे को तत्काल रद्द किया जाए। अन्यथा कांग्रेस के कार्यकर्ता इस फर्जी मुकदमे को लेकर पूरे प्रदेश में आंदोलन करेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मो.हसनैन अंसारी ने कहा कि सरकार पुलिस का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं का दमन कर रहीं हैं। इस मौके पर दीनानाथ दूबे, राजेश्वर दूबे, मुशीर इकबाल, संजीव दुबे, त्रिलोकीनाथ बिंद, प्रेमबिहारी उपाध्याय, सुरेश गौतम, रामबली उपाध्याय, सुबुक्तगीन अंसारी, रमेश दुबे, शमशीर अहमद, काशीनाथ, नाजिम अली, अवधेश पाठक, जितेंद्र राय, स्वालेह अंसारी, संजय जायसवाल, अशोक दुबे, संदीप दुबे, सुरेश चैहान, सनाउल्लाह शाह, राजाराम दूबे, करन मौर्य, मनोज गौतम, परवेज अंसारी, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, अकबर अंसारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।







