Home इटावा अजबपुर गाँव में 30 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत

अजबपुर गाँव में 30 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत

देर रात फाँसी पर लटकी मिली मृतका मृतका की बहन ने लगाया आरोप पति के साथ रोज विवाद और शराब पीने की आदत को बताया कारण

ETAWA NEWS: बलरई थाना क्षेत्र के गाँव अजबपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय मिथिलेश कुमारी शुक्रवार की रात अपने कमरे में पंखे से साड़ी के सहारे लटकी मिलीं। घटना की सूचना मृतका की माँ सुशीला देवी ने रात करीब 12:30 बजे पुलिस को दी। सुशीला देवी के मुताबिक, उनकी बेटी की शादी आठ साल पहले अजबपुर निवासी अरविंद कुमार से हुई थी। मृतका के भाई दिलीप और बहन सीमा ने आरोप लगाया कि उनकी बहन की हत्या कर शव को फाँसी पर लटका दिया गया है। मृतका की मौत की सूचना मिलते ही मौके पर बलरई थाना प्रभारी ट्रेनी सीओ अभय कुमार वर्मा फोरेंसिक टीम और निरीक्षक के साथ मौके पर पहुँचे तो मृतका के परिवार ने आरोप लगाया कि पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होते थे और पति अरविंद कुमार शराब पीने का आदी था, जिससे आये दिन वह झगड़ा करता था।थाना प्रभारी निरीक्षक दिवाकर सरोज ने बताया कि मायके पक्ष से अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं आई है, लेकिन मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है। फिर भी हत्या की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण का पता चल पाएगा।उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।मृतका के परिवार में दो छोटे बच्चे भी हैं, जिनकी देखभाल अब परिजनों के जिम्मे है। घटना के बाद से परिवार में मातम छा गया है और सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

फोटो:- फाइल फोटो मृतका मिथलेश कुमारी