PRATAPGARH NEWS: नगर स्थित पूरे स्वामी लालगंज में चल रही श्रीमदभागवत कथा में बुधवार को कथाव्यास स्वामी योगेश्वराचार्य महराज ने अजामिल व दक्ष प्रजापति प्रसंग से जुड़ी कथा सुनाई। कथा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड उमड़ी दिखी। कथा व्यास स्वामी योगेश्वराचार्य ने बताया कि सदाचारी ब्राम्हण अजामिल एक गणिका के वशीभूत होकर धर्म से विमुख हो गया। एक दिन घर आये सन्तों के प्रभाव से उसने अपने जन्म लेने वाले पुत्र का नाम नारायण रखा और इसी नाम के सहारे मोक्षगामी हुआ। कथा व्यास ने कहा कि मनुष्य का अच्छा कर्म मोक्ष के मार्ग को प्रशस्त करता है। वहीं कथाव्यास ने दक्ष प्रजापति से जुड़े कथा प्रसंग पर कहा कि भगवान शिव के समझाने पर भी माता सती अपने पिता द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंची लेकिन वहां दक्ष ने भगवान शिव का घोर अपमान किया तो माता सती उसे सहन न कर सकी और योगाग्नि के माध्यम से प्राण त्याग दिये। कथा के मुख्य आयोजक पं. रमाकांत मिश्र व द्रोपदी मिश्रा ने व्यासपीठ का पूजन किया। कार्यक््रम के संयोजक राजकुमार मिश्र ने श्रद्धालुओं का स्वागत व मनीष कुमार मिश्र ने आभार जताया। इस मौके पर नगर पंचायत प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, रवीन्द्र मिश्र, पप्पू द्विवेदी, छोटे लाल सरोज, पप्पू तिवारी, प्रेमशंकर द्विवेदी, दारा सिंह, हरिशंकर सरोज, छोटेलाल गौतम आदि मौजूद रहे।







