Home उत्तर प्रदेश अग्रवाल इलेक्ट्रॉनिक्स में भीषण आग से 50 लाख का माल जलकर हुआ...

अग्रवाल इलेक्ट्रॉनिक्स में भीषण आग से 50 लाख का माल जलकर हुआ खाक

व्यापार मंडल ने एसडीएम से की मुआवजे की मांग
MIRZAPUR NEWS:  बुधवार को सुबह लगभग 10 बजे चौबे टोला वार्ड में स्थित अग्रवाल इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग में करीब 50 लाख रुपये से अधिक के एसी, फ्रिज और कूलर जलकर राख हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। एसडीएम सदर गुलाबचंद के नेतृत्व में पूरी राजस्व टीम भी मौके पर मौजूद रही। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल एसडीएम सदर और राजस्व टीम नुकसान का आकलन कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष/नगर अध्यक्ष शत्रुघ्न केसरी ने व्यापारी अरुण अग्रवाल से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि व्यापार मंडल इस आपदा काल में पूरी संवेदनशीलता के साथ हर स्तर पर मदद के लिए उनके साथ खड़ा है। केसरी ने एसडीएम सदर से वार्ता कर अनुरोध किया कि व्यापारी को हुए नुकसान की भरपाई के लिए कानून संगत तरीके से संवेदनशीलता के साथ सरकार से मदद दिलाई जाए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिव मुंद्रा, वरिष्ठ जिला महामंत्री दुर्गा प्रसाद चौधरी, इलेक्ट्रॉनिक अध्यक्ष ध्रुव अग्रवाल, पूर्व युवा जिला अध्यक्ष अभिषेक केसरी बजरंगी, प्रांतीय सदस्य राजीव शुक्ल, युवा नगर अध्यक्ष अमन दुबे, जयप्रकाश सेठ, अरबाज खान सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।