ETAWA NEWS: बुधवार की सुबह अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत इटावा के तत्वाधान में ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर अभिषेक कुमार को ज्ञापन पत्र सौपा गया, रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव को संबोधित ज्ञापन में बताया गया कि कोरोना महामारी के दौरान भरथना स्टेशन पर रुकने वाली मुरी, महानंदा, संगम व लिंक एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया था, जोकि अब तक बहाल नही किया गया। मांग की गई है कि जनहित में क्षेत्रीयजनों के आवागमन को उपरोक्त ट्रेनों के ठहराव को जल्द बहाल किया जाए, ज्ञापन पत्र में आगे बताया गया कि ट्रेनों के ठहराव से कस्बा समेत ताखा, बकेवर, लखना, बसरेहर, चकरनगर आदि ग्रामीण इलाकों के भी व्यापारी व छात्र आदि लाभान्वित होंगे। ज्ञापन देने वालो में जिलाध्यक्ष निशांत पोरवाल, अध्यक्ष भरथना अनिल श्रीवास्तव, सचिव हिमांशु गुप्ता, कोषाध्यक्ष अमन सोनी, देवाशीष चौहान, ऋषभ पोरवाल, रामप्रकाश पाल, इंद्रपाल सिंह, अमित गुप्ता, मोनू राजावत, संदीप शर्मा, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।







