JALAUN NEWS: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जालौन का स्थानीय दाऊजी गार्डन में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। जिसमें प्रमुख रूप से श्याम बिहारी गुप्ता अध्यक्ष गौ सेवा आयोग, सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, विशिष्ट अतिथि रामराजा निरंजन, नगर पालिका अध्यक्ष पुनीत मित्तल, जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, मौजूद रहे l वही नगर अध्यक्ष पद पर श्याम जी गुप्ता महामंत्री, दीपू पुरवार लाला, कोषाध्यक्ष कौशल किशोर गुप्ता और उनकी कार्यकारणी ने व्यापारियों के हित में शपथ ली।कार्यक्रम का संचालन पवन अग्रवाल ने किया।







