PRAYAGRAJ NEWS: शाहगंज पत्थरगली स्थित इमामबाड़ा स्व हातिफ हुसैन से नजीब इलाहाबादी के संचालन व कयादत में अकीदत व ऐहतेराम से जुलूस अलवेदा या हुसैन निकाला गया। रेयाज मिर्जा व शुजा मिर्जा ने मर्सिया पढ़ा।मौलाना जरगाम हैदर साहब कब्लिा ने मजलिस को खिताब किया।ताबूत इमाम हुसैनए जुलजनाह एअलम व ताजिया भी जुलूस में साथ साथ रहा। अन्जुमन हाशिमयाएअन्जुमन हुसैनिया कदीमएअन्जुमन नकवियाए अन्जुमन शब्बीरिया ए अन्जुमन मजलूमियाए अन्जुमन असगरियाए अन्जुमन मोहाफिजे अजाए अन्जुमन गुलजार ए कासमी सहित अन्य अन्जुमनों ने सिलसिलेवार नौहा पढ़ा अन्जुमन गुन्चा ए कासिमया कर्बला में सोने वालों माहापारों अलवेदा पढ़ते हुए जुलूस निकाला और सभी तबर्रुकात को लेकर सब्जी मंडी स्थित अजाखाना स्व असद रजा में पहुंच कर जुलूस को सम्पन्न कराया।मजलिस व जुलूस में प्रमुख रूप से अदीब रजाएनजीब रजाएहबीब रजाएजरखेज अब्बासएजैन अब्बासएजीशानएरिजवानएवजीर हैदरए फर्रुखए ताबिश सरदार एहाली हैदर एआब्दी भाई एइशत आब्दी एयशब आब्दी ए मेंहदी अब्बास ए सैय्यद मोहम्मद अस्करी आदि शामिल रहे।दायरा शाह अजमल में नूह रिजवी के आवास पर मोहम्मद मेंहदी रिजवी की ओर से सालाना मजलिस को मौलाना अख्तर हुसैन साहब कब्लिा ने खिताब किया तो फैजान आब्दी ने मर्सिया पढ़ा। अन्जुमन गुन्चा ए कासिमया बख्शी बाजार के नौहाख्वानो ने पुरदर्द नौहा पढ़ा। रिजवान जव्वादी एहसनैन अख्तर एहुसैन रजा एजुलकरनैन आब्दी एमकसूद रिजवी एमिर्जा अजादार हुसैन एजफर रजा एशहन्शाह आब्दी एअहसन रजा एअरशद नकवी एनजमुल हुसैन एजहीर अब्बास ;जैगमद्ध एहसन टाईगर एशजीह अब्बास एजामिन हसन आदि शामिल रहे वहीं दरियाबाद स्थित बैत ए अबीहा में मौलाना आमिरुर रिजवी की ओर से अलवेदाई मजलिस आयोजित कि गई जिसमें रेयाज मिर्जा व शुजा मिर्जा ने सोज व सलाम से मजलिस का आगाज किया शायर अनवार अब्बास व शायर नायाब बलियावी ने पेशख्वानी कि। मौलाना सैय्यद रजी हैदर रिजवी ने मजलिस को खिताब किया।शादाब नकवी ने खुसूसी नौहा पढ़ा।अन्जुमन हुसैनिया कदीम दरियाबाद ने पुरदर्द नौहा पढ़ा।बाद मजलिस शबीह ए ताबूत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम जियारत को निकाला गया।







