के के मिश्रा- प्रातः काल एक्सप्रेस
यमुनापार,प्रयागराज।शनिवार को बकरीद का अवकाश होने की वजह से सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस तहसील कोराव में जैसे ही शुरू हुआ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार तिवारी की अगुआई में लाम बंद अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी के प्रति जमकर भड़ास निकाली और प्रशासन विरोधी नारे लगाए।
बताते हैं कि उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह के कार्यप्रणाली और तानाशाही रवैये से नाराज अधिवक्ताओं ने सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस में लामबंद होकर एसडीएम कोराव मुर्दाबाद, एसडीएम तेरी तानाशाही नहीं चलेगी, पुलिस के दम पर तेरी अदालत नहीं चलेगी, आदि नारेबाजी करते हुए सुबह से आयोजित तहसील दिवस को चोक करते हुए बाहर से गेट बंद कर दिया एक तरह जहा अपनी समस्या को दूर दराज से आए फरियादी संपूर्ण समाधान दिवस में उसकी शिकायत नहीं दर्ज करा सके वहीं दूसरी ओर अधिवक्ता एक जिद पर अड़े रहे अधिवक्ताओं ने एक सुर में कहा कि जब तक उपजिलाधिकारी का ट्रांसफर नहीं होगा हम आंदोलन रत रहेंगे इस दौरान बार एसोशिएशन के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी, पूर्व कोषाध्यक्ष योगेन्द्र नाथ द्विवेदी, विनीत मिश्रा, कौशलेश तिवारी, आशुतोष तिवारी,रवि प्रकाश तिवारी, रोहित पाण्डेय, अखिल द्विवेदी, शशिकांत पाण्डेय, कृष्णकांत पाण्डेय, धीरेन्द्र शुक्ला, सर्वेश पाण्डेय, भास्कर यादव, नितेश पाण्डेय, इंद्र प्रकाश पाण्डेय, बृजेश सिंह, विजय बहादुर सिंह, वेद प्रकाश प्रजाप्रति, रावेंद्र मिश्रा, पवन सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे







