MIRZAPUR NEWS: समाजवादी पार्टी व सर्वदली नेताओ ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में जोरदार धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को संबोधित मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौपा। इस अवसर पर वक्ताओ ने पुलिस प्रसाशन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाये । नेताओ ने कहा पुर्व छात्र संघ अध्यक्ष जी डी बिनानी कालेज, को 29 मार्च 2026 को सांय काल लगभग 6 बजे मार्केट करने बेलतर थाना कोतवाली गया था बाइक हटाने को लेकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कटरा से बातचीत के दौरान बहस हुआ जिस मामले से नाराज होकर प्रभारी निरीक्षक व उनके हमराहीयो ने मारा पीटा । मांग पत्र में कहा गया है की अंकित यादव का पुनः मेडिकल कराया जाय साथ ही मेडिकल करने वाले डाक्टर पर कार्यवाही आदि की मांग की गई हैं। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा की उत्पीडन करने वाले खिलाफ कार्यवाही की जाय। प्रदर्शन में सपा जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, कैलाश चौरसिया, भगवती चौधरी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिव कुमार सिंह आप जिला अध्यक्ष बबऊ सिंह, अमिताब पाण्डेय, मुन्नी यादव, लल्लू शुक्ला, झल्लू यादव आदि सैकडो लोग मौजूद रहे।







