Home आस्था होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

LUCKNOW NEWS: दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन जे सी गेस्ट हाउस निराला नगर लखनऊ में आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में विशिष्ट जन उपस्थित रहे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा थे। होली मिलन समारोह में भक्ति मय भजन और फूलों की होली के साथ साथ खान पान की विशेष व्यवस्था करी गई थी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अतिथिगण उपस्थित रहे और कार्यक्रम का आनंद अंत तक लेते रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में दीन दयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मिश्र,संजय चौधरी ,सुधांशु श्रीवास्तव ,सरल शुक्ला, अशफ़ाक उल्ला खान जी,पूर्व आयुक्त अशोक सिंह, गोपालजी शुक्ला,शचि अग्रवाल, डॉ महेंद्र राय ,नीरा सिन्हा, वर्षा, अनिल शुक्ला, पी के मिश्रा और समस्त दीन दयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान परिवार के समस्त सदस्यों का विशेष योगदान रहा।