Home उत्तर प्रदेश हिस्से की जमीन मांगने पर भाई ने सहयोगियों के साथ भाई को...

हिस्से की जमीन मांगने पर भाई ने सहयोगियों के साथ भाई को मारा, केस दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के कसिया पश्चिम गांव में हिस्से की जमीन मांगने पर भाई ने सहयोगियों के साथ मिलकर भाई के साथ मारपीट कर चोटिल कर दिया, पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के कसिया पश्चिम गांव निवासी चंदन लाल पुत्र चौबे लाल ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी पैतृक जमीन को उसके भाई ने रेहान में रख दिया है, पीड़ित का आरोप है कि जब अपने हिस्से की जमीन की मांग की तो भाई अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने मनोज कुमार , आकाश पाल व विकास पाल के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।