Home उत्तर प्रदेश हिंदी निबंध, टिप्पणी एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता आयोजित

हिंदी निबंध, टिप्पणी एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता आयोजित

JHANSI NEWS: मंडल रेल प्रबंधक अनिरूद्ध कुमार के कुशल नेतृत्व तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा.) एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी प्रेम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में झांसी मंडल पर राजभाषा पखवाड़ा-2025 का आयोजन उत्साहपूर्वक किया जा रहा है। इस पखवाड़े का उद्देश्य राजभाषा हिंदी के प्रयोग एवं प्रोत्साहन को बढ़ावा देना है। इस क्रम में 14 सितंबर से मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। जिसमें उरई, ग्वालियर तथा ललितपुर स्टेशनों पर राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया जा चुका है। इसी श्रृंखला में आज दिनांक 22 सितंबर को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के कार्मिक विभाग मीटिंग रूम में हिंदी निबंध, हिंदी टिप्पणी एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता दो शिफ्टों में संपन्न हुई जिसमें कुल 38 कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अपनी हिंदी लेखन क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए, जिससे न केवल हिंदी भाषा की समृद्धि एवं अभिव्यक्तिगत क्षमता उजागर हुई बल्कि कर्मचारियों में राजभाषा के प्रति उत्साह और आत्मीयता का भी परिचय मिला। झांसी मंडल प्रशासन का उद्देश्य ऐसे आयोजनों के माध्यम से कर्मचारियों को राजभाषा हिंदी के प्रयोग के लिए प्रेरित करना तथा कार्य संस्कृति में हिंदी के व्यापक उपयोग को सुनिश्चित करना है।