Home उत्तर प्रदेश हल्की बारिश ने खोली नगर पालिका की पोल, हुआ जलभराव

हल्की बारिश ने खोली नगर पालिका की पोल, हुआ जलभराव

FATEHPUR NEWS: शहर में मंगलवार को महज 5 मिनट की बारिश ने नगर की जल निकासी व्यवस्था की खामियों को उजागर कर दिया है। हुई इस बारिश से सड़कों पर घुटने तक पानी भर गया। नालियां तालाब का रूप ले लीं। जल निकासी की अव्यवस्था के कारण स्कूली बच्चों और आम नागरिकों को घर जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी रानू मिश्रा ने बताया कि हर बारिश में यही स्थिति बनती है। चाय की दुकान चलाने वाले राजेश मौर्य ने नालियों की नियमित सफाई न होने को जलभराव का प्रमुख कारण बताया है। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली और वातावरण में ठंडक आई। वहीं जलभराव ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। नगर प्रशासन द्वारा सिल्ट सफाई और जल निकासी की उचित व्यवस्था न किए जाने के कारण मामूली बारिश में भी शहर की स्थिति बिगड़ जाती है। इससे न केवल यातायात प्रभावित होता है, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न हो जाती हैं।