FATEPUR NEWS: जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों में तिरंगा राखी, पोस्टर, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन विद्यालयों में राजकीय हाई स्कूल कुसुंभी, राजकीय हाई स्कूल टेनी, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रिठवा अमौली इत्यादि विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि हमारे विद्यालयों में पूरे उल्लास से हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार की रंगोली बनाई गई एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत पोस्टर बनाए गए। इस अवसर पर विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापक व अन्य स्टाफ द्वारा भी उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।







