BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) 15 अगस्त को मदरसा सैयदुल उलूम जामिया अशरफ नईमिया बरगदही , मदरसा गरीब नवाज बरगदवा सैफ ,मदरसा दारुल उलूम हिदायतुल इस्लाम बेमिहा सहित जनपद के सभी मदरसा,स्कूल व कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें मदरसा स्टाफ एवं छात्र /छात्राएँ तथा प्रबंध समिति के सदस्य शामिल हुए। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद बलरामपुर के पचपेड़वा बरगदही स्थित मदरसा सैयदुल उलूम जामिया अशरफ नईमिया में मदरसा के अध्यापकों, प्रबंधसमिति एव छात्रों द्वारा ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में मदरसे के सभी छात्र और दर्जनों शिक्षक शामिल हुए।अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्य ने इस आयोजन को अद्वितीय बताते हुए कहा, “मदरसों के छात्र आज़ादी के पर्व पर देशभक्ति के रंग में रंगे हैं। वे विज्ञान, तकनीक और अंग्रेज़ी में भी आगे बढ़ रहे हैं तथा देश को सेवा देने के लिए तत्पर हैं। हमारा तिरंगा यात्रा हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी की साझी विरासत है।”
छात्र हाथों में तिरंगा लेकर तथा ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए पूरे शहर में देशभक्ति का माहौल बना रहे थे। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया और ‘सारे जहां से अच्छा हिन्दूसितां हमारा’ गाया गया। रैली में शामिल मदरसे के बच्चों के साथ शिक्षक गण चल रहे थे। सभी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और हर घर तिरंगा फहराने की अपील की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सैयद एहतेशामुद्दीन,अध्यापकगण व लिपिक उपस्थित रहे।







