VARANASI NEWS: शनिवार को हरिश्चंद्र पी. जी. कॉलेज में शनिवार को आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) और रसायन विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. संजय उपाध्याय, साइंटिस्ट-जी एवं असोसिएट डायरेक्टर, डीआरडीई (DRDO) उपस्थित रहे।क्षउन्होंने केमिकल व बायोलॉजिकल वेपन के उपयोग और उनसे होने वाले खतरों पर विस्तृत जानकारी दी। डॉ. उपाध्याय ने बताया कि सेना को प्रोटेक्टिव बनाने में रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान और वनस्पति विज्ञान के छात्रों की अहम भूमिका हो सकती है। उन्होंने कहा कि केमिकल और बायोलॉजिकल सेंसर निर्माण पर अनुसंधान की व्यापक संभावनाएँ हैं। साथ ही छात्रों को सुझाव दिया कि वे GATE परीक्षा के माध्यम से डीआरडीओ में नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। इस अवसर पर कॉलेज प्रशासन की ओर से डॉ. उपाध्याय का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. रजनीश कुँवर ने की। संचालन प्रो. अनिल कुमार एवं प्रो. रिचा सिंह ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन पूर्व छात्र प्रो. प्रभाकर सिंह ने दिया। इस अवसर पर पूर्व छात्र श्री रवि जैसवाल, प्रो. संजय श्रीवास्तव, प्रो. विश्वनाथ वर्मा, प्रो. शुभ्रा सिंह, प्रो. ममता वर्मा, प्रो. वंदना पांडे, प्रो. अशोक कुमार सिंह, राजपाल, अमित पांडे, डॉ. विजया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।







