Home उत्तर प्रदेश हरियाणा से कुशीनगर तक पहुंचा कानून का शिकंजा गोतस्करी के फरार आरोपी...

हरियाणा से कुशीनगर तक पहुंचा कानून का शिकंजा गोतस्करी के फरार आरोपी बलकार सिंह के घर कुर्की, पुलिस ने बजाया डुगडुगी

KUSHINAGAR NEWS: गोतस्करी के मामले में 2 साल से फरार चल रहे हरियाणा के आरोपी पर कुशीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार 02.07.2026 को तरया सुजान पुलिस ने करनाल निवासी बलकार सिंह के घर कुर्की की कार्रवाई पूरी की। कोर्ट के आदेश पर 83 सीआरपीसी के तहत आरोपी की संपत्ति कुर्क करने के लिए पुलिस टीम ने डुगडुगी बजाकर मुनादी कराई।
2022 का है मामला
बलकार सिंह पुत्र जोगिन्दर सिंह, निवासी गोरगढ थाना बुटाना, जिला करनाल, हरियाणा के खिलाफ थाना तरया सुजान में मु0अ0सं0 345/2022 धारा 3/5A/5B/8 गो-निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज है। कोर्ट से लगातार समन-वारंट जारी होने के बाद भी आरोपी हाजिर नहीं हुआ, जिसके बाद माननीय न्यायालय कुशीनगर ने 83 सीआरपीसी की आदेशिका जारी की थी।
टीम पहुंची हरियाणा
एसपी केशव कुमार के निर्देश पर सीओ तमकुहीराज जयन्त कुमार यादव के नेतृत्व में तरया सुजान थाने के उ0नि0 मृत्युंजय सिंह, का0 राहुल यादव और म0का0 राधा रावत की टीम ने आरोपी के घर पहुंचकर कुर्की की कार्रवाई की।
संगठित अपराध पर वार जारी रहेगा
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने कहा कि गोतस्करी और संगठित अपराध में लिप्त फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान लगातार चल रहा है। कोर्ट से गैरहाजिर चल रहे अपराधियों की संपत्ति कुर्क कर कानून का राज स्थापित किया जाएगा। जनपद पुलिस ने साफ किया कि फरार बदमाशों पर ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।