Home उत्तर प्रदेश हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान पोस्टर का विमोचन आज

हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान पोस्टर का विमोचन आज

बीईओ होंगे मुख्य अतिथि, शिक्षकों से सहभागिता का आह्वान

PRATAPGARH NEWS: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग इकाई बाबागंज द्वारा गुरुवार को पूर्वान्ह 2 बजे से  ब्लॉक संसाधन केंद्र बहोरिकपुर में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साझा संकल्प हमारा विद्यालय – हमारा स्वाभिमान  के आयोजन का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार मिश्र द्वारा पोस्टर विमोचन के साथ समारोह पूर्वक आयोजित किया गया है। महासंघ के इकाई अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि 1 सितंबर को इस संकल्प को पूरा करने के लिए यह आयोजन सूबे के 5 लाख विद्यालयों में समारोह पूर्वक मनाकर बेसिक शिक्षा को ऊर्ध्व गतिमान प्रदान करने की तैयारियां क्षेत्र में जोरशोर से चल रही हैं। जिलामंत्री / महामंत्री अरुण कुमार द्विवेदी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बाबागंज ब्लॉक में भी पांच दर्जन से अधिक स्कूलों में इसकी तैयारियां जोरों से चल रही हैं। महामंत्री ने समारोह में सभी शिक्षक संगठनों एवं शिक्षकों से सहभागिता की अपील किया है।