Home उत्तर प्रदेश हनुमान जयंती पर भड़का विरोध, गांधी चौक की देशी शराब भट्ठी हटाने...

हनुमान जयंती पर भड़का विरोध, गांधी चौक की देशी शराब भट्ठी हटाने की मांग

व्यापारियों का प्रदर्शन, स्कूल व धार्मिक स्थलों के पास होने का लगाया आरोप
KUSHINAGAR NEWS: नगर के गांधी चौक स्थित देशी शराब की भट्ठी नंबर-1 के विरोध में गुरुवार को हनुमान जयंती के अवसर पर स्थानीय व्यापारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने मुख्य चौराहे से भट्ठी हटाने की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने ये भी कहा कि भट्ठी के साथ साथ बिना परमिशन चीखना और पीने की व्यवस्था भी अंदर किया है।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता रामबचन सिंह ने बताया कि सरकार के नियमों के अनुसार शराब की दुकान स्कूल, धार्मिक स्थल और सार्वजनिक स्थानों से निर्धारित दूरी पर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में स्थानीय विधायक मोहन वर्मा से भी वार्ता की गई है। हाटा में गांधी चौक और करमहा रोड (एचडीएफसी बैंक के पास) दो स्थानों पर संचालित शराब भट्ठियों को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की गई। व्यापारियों का आरोप है कि भट्ठी पर निर्धारित समय से पहले ही बिक्री शुरू हो जाती है और बंदी के दिन भी शराब बेची जाती है। शाम होते-होते यहां भीड़ बढ़ जाती है, जिससे महिलाओं का बाजार आना-जाना प्रभावित होता है। साथ ही नशे में लोगों द्वारा झगड़ा और मुख्य मार्ग पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वहीं आबकारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि भट्ठी के सभी कागजात नियमों के अनुरूप हैं। उन्होंने कहा कि नियमानुसार दूरी का पालन किया गया है, फिर भी अन्य स्थान की तलाश की जा रही है और उचित जगह मिलने पर भट्ठी को स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इस मौके पर रामबच्चन सिंह, दीपक गिरी, सुभाष गुप्ता, प्रमोद शर्मा, महेश मद्धेशिया, गणेश जसवाल, भीम कनौजिया, वीरेंद्र कुशवाहा, अक्षय रावत, प्रिंस गुप्ता, संतोष दुबे, निखिल केडिया, पवन सिंह, अभी सिंह, राणा सिंह, अजय श्रीवास्तव, उदयभान गुप्ता, विमलेश, जितेंद्र सिंह, बलराज सिंह, प्रमोद शर्मा, राजेश, गुप्ता हैंडलूम, मंशा वस्त्रालय सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।