औराई थाना पुलिस टीम ने सभी को गिरफतार कर संबंधित धाराओं में भेजा जेल
BHADOHI NEWS: औराई पुलिस टीम ने एक राय होकर मारने-पीटने, धारदार हथियार से गंभीर चोट पहुंचाने तथा हत्या के प्रयास के संबंध में पंजीकृत अभियोग से संबंधित कुल 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। जिसे संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
उक्त थाना पर आवेदक अल्ताफ अली पुत्र इस्लाम अली ग्राम लीलाधरपुर थाना औराई द्वारा सूचना दी गई थी कि 29 मार्च को मेरी बुआ नाजिया की शादी का प्रोग्राम दिन में होना तय था। विपक्षी वकील एवं मुस्तकीन पुत्र अदहम अली निवासी ग्राम लीलाधरपुर थाना औराई वकील की बेटी शबाना बानो की आज ही रात में शादी होना तय था। लोग मेरे घर आने वाले रास्ते पर खाना बना रहे थे। मैनें विपक्षी से रास्ता खाली करने को कहा तो विपक्षी मुस्तकीन पुत्र अहमद, रहीम पुत्र मुस्तकीन, सलीम, समीम, इजराइल पुत्र मुस्तकीन, वकली पुत्र अदहम, शमशेर, लियाकत, अशरफ, शराफत पुत्र वकील भद्दी-भद्दी गाली देते हुए मेरे परिवार के सदस्यों को मारते-पीटते हुए कुल्हाड़ी से वार कर दिए। जिससे मेरे चाचा दिलदार गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके संबंध में थाना औराई पर प्राप्त तहरीर के आधार पर धारा 191(1), 191(3), 115(2), 109(1), 352, 351(3), 3(5) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई प्रचलित की गई। एसपी के निर्देशन एवं एएसपी के पर्यवेक्षण में औराई पुलिस टीम ने उक्त अभियोग से संबंधित 7 अभियुक्तों लियाकत अली, इजराइल अली, सलीम अली, समीम अली, असरफ, वकील व शमशेर को गिरफ्तार कर लिया।







