Home आस्था हजारीलाल फाटक के गणेश महोत्सव का हुआ समापन

हजारीलाल फाटक के गणेश महोत्सव का हुआ समापन

ओम घाट भिटौरा में किया गया विसर्जन

FATEHPUR NEWS: शहर के चौक स्थित हजारीलाल फाटक में स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन, ओम घाट भिटौरा में बड़े धूमधाम के साथ किया गया। 27 अगस्त से शुरू हुआ 10 दिवसीय गणेश महोत्सव शनिवार को समाप्त हुआ। गणेश जी की आरती, प्रसाद वितरण और भंडारे के बाद, भक्तों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर और डीजे पर भक्ति गीतों की धुन पर नाचते-झूमते हुए प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले गए। यह शोभा यात्रा हजारीलाल फाटक से शुरू होकर चौक, बाकरगंज और पक्का तालाब होते हुए भिटौरा के गंगा घाट तक पहुंची। जहां, पूजा-अर्चना के बाद, “गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आना” के जयकारों के साथ भगवान गणेश को विदा किया गया। भक्तों ने मंगल कामना करते हुए गणेश जी से सब पर अपनी कृपा बनाए रखने का आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर मयंक सोनी, पिंटू सोनी, विवेक श्रीवास्तव, धीरू, अजय वर्मा, मनीष, आशीष सोनी, शिवम श्रीवास्तव, सुभाष सोनी, चंदन कुमार, उषा, राधिका, नीलू, गीता, अमिता मौर्य, संजना रस्तोगी, निशु सोनी, संजय मोदनवाल, कालका, राजेश गुप्ता, पप्पन रस्तोगी और अजय सोनी सहित अनेक भक्त मौजूद रहे हैं।