Home आस्था हज़रत मुहम्मद साहब के यौमे पैदाइश के मौके पर निकाला गया जुलूस

हज़रत मुहम्मद साहब के यौमे पैदाइश के मौके पर निकाला गया जुलूस

246
0

चंदौली। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम साहब के जन्मदिन यानी ईद ए मिलादुन्नबी पर जुलूस निकाला गया।
विकास खण्ड शहाबगंज के सिहोरिया और बडगांवा मदरसे से हजरत मोहम्मद के यौमे पैदाइश के अवसर पर पहले की तरह इस साल भी जलूस-ए- मोहम्मदी निकाला गया. इस अवसर पर सैकड़ों लोग सड़कों पर हाथों में धार्मिक झंडे और तिरंगा लेकर प्रेम और शौहार्द का पैगाम दे रहे थे इस अवसर पर सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोगों के अलावा अन्य समाज के लोगों ने भी इसमें भाग लिया। इस अवसर पर जलूस में हजरत मोहम्मद के प्रेम, भाईचारे के संदेशों को भी पढ़कर सुनाया गया। जश्ने आमदे रसूल अल्लाह ही अल्लाह बीबी अमीना के फूल अल्लाह ही अल्लाह सरकार की आमद मरहबा आका की आमद मरहबा की गूंज से शहाबगंज क्षेत्र गुंजायमान हो गया। जुलूस सिहोरिया मदरसे और बडगांवा मदरसे से निकल कर गांव का भ्रमण करते हुवे शहाबगंज ब्लॉक सोनकर चौराहा होकर डाकबंगला रोड से होकर गुजरा। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा।युवाओं ने जगह-जगह रुककर मोहम्मद साहब के नारे लगाए। रास्ते में रोक रोक कर दुकानदारों व ग्रामीण शरबत का लंगर चलाते दिखे जुलूस के बाद सिहोरीयां मदरसे में प्रोग्राम किया गया इस दौरान उलेमाओं ने तकरीर की और मुल्क व क्षेत्र में अमन-चैन की दुआ मांगी। मदरसा खलीलिया सबीरिया गौसुल उलूम के बच्चो को ग्राम प्रधान सजाउद्दीन द्वारा उपहार देकर बच्चों का हौसला अफजाई किया गया। इस मौके पर राकिब अहमद, मौलाना हलीम फारूकी, महताब अहमद,अनीज, ईनाम अहमद शाहनवाज अहमद, असफाक अहमद, हाजी मो मुस्तफा, महताब अहमद, नुरुल होदा मौलाना क्याम कारी अली अकबर, कलामुद्दीन, कलीम ,हाफिज नुरैन अयूब बकाटू दानिश आरीफ वैस दयाशंकर, विनोद चौरसिया, राजकुमार, सूरज हेसमुद्दीन, मेराज अहमद फरहान इसहाक अंसारी, इरफान अंसारी, सहित जुलूस में भारी मात्रा में आस पास के गावों से भी लोग मौजूद रहें।