विजय चौधरी ने गुलदस्ता व आर्थिक मदद देकर बढ़ाया हौसला
JALAUN NEWS: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने वाली दिव्यांग पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी स्वाति सिंह का रविवार को नगर पालिका उरई के आवास पर पूर्व चेयरमैन विजय चौधरी ने उनका स्वागत गुलदस्ता और गौतम बुद्ध भगवान का चित्र भेंट कर किया। हाल ही में स्वाति सिंह ने युगांडा टूर्नामेंट में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर देश व जनपद का नाम रोशन किया। अब वह नाइजीरिया में होने वाले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेने जा रही हैं। इस अवसर पर विजय चौधरी और सहयोगियों ने उन्हें आर्थिक सहयोग भी दिया। विजय चौधरी ने कहा कि स्वाति ने साहस और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। वह पूरे जिले की बेटियों के लिए प्रेरणा हैं। जलील सेठ (मुंबई वाले) ने कहा कि स्वाति सिंह ने साबित किया है कि दिव्यांगता कभी सपनों की उड़ान नहीं रोक सकती। हमें गर्व है कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर रही हैं। इस मौके पर ईओं राम अचल कुरील ने भी कहा कि “स्वाति सिंह ने जिस तरह विपरीत परिस्थितियों में भी हार न मानकर पदक हासिल किए हैं, वह सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। नगर पालिका परिवार उनकी हर संभव मदद और सहयोग के लिए तैयार है। इस अवसर पर कर अधीक्षक गणेश प्रसाद,पंकज राजपूत, विक्की परिहार,अनुज, महेश चौधरी, देवी शरण कुसमिलिया,छोटू आदि मौजूद रहे।







